Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

टनकपुर डिपो में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन का चुनाव सम्पन्न, : रवि शर्मा बने अध्यक्ष

Abid Hussain

Mon, Apr 20, 2026

टनकपुर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की टनकपुर डिपो कार्यकारिणी का चुनाव आज सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया नीरज सिंह की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया।

चुनाव परिणामों के अनुसार श्री रवि शर्मा को डिपो अध्यक्ष तथा प्रवीण जोशी को डिपो मंत्री चुना गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने निगम हित में कार्य करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। बैठक के दौरान निगम की जर्जर होती स्थिति पर गंभीर मंथन किया गया। विशेष रूप से ऑफ रोड बसों की समस्या, उत्तर प्रदेश से समझौते के विपरीत संचालित बसों का मुद्दा और डग्गामारी (अवैध संचालन) जैसे विषय चर्चा के मुख्य बिंदु रहे।

बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। इसी क्रम में गौरव शर्मा ने यूनियन की नीतियों से प्रभावित होकर एम्पलाई यूनियन छोड़ उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में धीरज फर्तीयाल, सुरेंद्र चीलवाल, शेर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह, गौरव शर्मा, अनुराग सिंह, लईक हसन, हर्ष बहादुर चंद, सुरेश राणा, वसीम अहमद, संतोष, मनोज सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

यूनियन पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ निगम को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें