CM कैंप कार्यालय टनकपुर, जिला प्रशासन व नगर पालिका की संयुक्त पहल ठंड : से राहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलाए गए अला
Abid Hussain
Tue, Dec 23, 2025
टनकपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर, जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के सहयोग से नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए गए। इस पहल का उद्देश्य ठंड से सबसे अधिक प्रभावित जरूरतमंदों, राहगीरों, मजदूरों और असहाय लोगों को राहत प्रदान करना रहा।
प्रशासन की ओर से बस अड्डों, मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों और रिहायशी इलाकों में पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था की गई। अलाव जलने से लोगों को ठंड से राहत मिली और आमजन ने इस जनहितकारी कदम की सराहना की।
अधिकारियों ने बताया कि शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अलाव की संख्या और स्थान बढ़ाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद टनकपुर की टीम नियमित रूप से अलाव स्थलों की निगरानी कर रही है ताकि आग सुरक्षित ढंग से जलाई जाए और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, जिला प्रशासन और नगर पालिका का आभार जताते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में यह पहल गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
Tags :
अच्छी पहल