Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

अग्निवीर भर्ती 2025–26 के सफल आयोजन में जिला प्रशासन चंपावत की सराहनीय : भूमिका

Abid Hussain

Sat, Mar 7, 2026

अग्निवीर भर्ती 2025–26 के सफल आयोजन में जिला प्रशासन चंपावत की सराहनीय भूमिका

टनकपुर/चंपावत। कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती 2025–26 के सफल संचालन में जिला प्रशासन चंपावत की भूमिका काफी सराहनीय रही। बनबसा मिलिट्री स्टेशन में आयोजित इस भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सेना के साथ मिलकर उत्कृष्ट समन्वय और व्यवस्थाओं का परिचय दिया।

पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में बनबसा मिलिट्री स्टेशन द्वारा आयोजित इस भर्ती कार्यक्रम में आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) पिथौरागढ़ को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया गया। वहीं जिला प्रशासन चंपावत ने युवाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया।

भर्ती निदेशक कर्नल राहुल मेलगे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे युवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार निगरानी रखते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा। प्रशासन की सक्रियता और तत्परता के कारण पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी।

सेना और सिविल प्रशासन के बीच देखने को मिला यह बेहतर समन्वय मिलिट्री–सिविल फ्यूजन का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल है।

स्थानीय लोगों और युवाओं ने भी इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन चंपावत और सेना की व्यवस्थाओं की सराहना की है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें