Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

धरगड़ा का आदमखोर गुलदार पकड़ा गया, क्षेत्र में लौटी राहत — अब पूरी तरह : सुरक्षित

Abid Hussain

Sat, Dec 13, 2025

चंपावत/ ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में लंबे समय से दहशत का कारण बने आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने बीती रात लगभग 2 बजे सफलतापूर्वक पकड़ लिया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद पूरे क्षेत्र में राहत का माहौल है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी, रात्रि गश्त और सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सतत प्रयासों और रणनीतिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप आदमखोर गुलदार को सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि 09 दिसंबर को ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार के अचानक हमले में 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त हो गया था।

ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार स्वयं बीती रात वन विभाग की टीम के साथ मंगोली क्षेत्र में गश्त पर पहुंचे। उनके निर्देशन में चलाए गए अभियान को एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार की सक्रियता और टीमवर्क से निर्णायक सफलता मिली।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की।

एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र अब सुरक्षित है। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें