टनकपुर: अटल बिहारी वाजपेई को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि : कहा करोड़ो कार्यकर्ताओं के थे प्रेरणा स्रोत
टनकपुर/ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल कार्यालय टनकपुर में कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यापण पर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अपने संबोधन में मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुडिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई करोड़ो कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति और उन्नति के पथ पर चलकर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने कारगिल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी ने साबित किया था कि भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता केदार दत्त जोशी, जिलामहामंत्री पूरन मेहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, हरिश्चंद्र कॉलोनी, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मंडल के आईटी प्रभारी नवीन भट्ट, इंद्रदेव विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद गडकोटी, रीता कलखुडिया, लोकेंद्र मोनी, कांति बल्लभ जोशी, नरेंद्र धामी, सौरभ गुप्ता, कोमल गिरी, सुमन कश्यप, नीलम कश्यप, शशांक गोयल, योगेश चंद, हरीश भट्ट आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags :