रहनुमा बी के तेज प्रचार अभियान से विरोधियों के उडे होश : कहा राजनीति में आने का मकसद केवल समाज सेवा
टनकपुर / ग्राम पंचायत मनिहारगोठ/ बिचई से क्षेत्र पंचायत सदस्य(BDC) पद पर चुनाव लड़ रही रहनुमा बी के तेज हो रहे चुनाव प्रचार से विरोधियों के होश उड़ा रखे हैं। बीडीसी पद पर चुनाव लड़ रही रहनुमा बी ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता जावेद हुसैन, तथा ख्वाजा अहमद के संयुक्त नेतृत्व में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और वोट देने की अपील की। उनके समर्थको को उनकी जीत का पूरा भरोसा है। उनके चुनाव प्रचार की कमान खुद उन्होंने ही संभाल रखी है। और वह लगातार अपने समर्थको के साथ जन संपर्क कर अपने लिए वोट मांग रही हैं।
उनका कहना है कि पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। और उनके वादे खोखले साबित हुए। लेकिन वह चुनाव जीतने के बाद इस क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा में लाने का पूरा प्रयास करेंगी। और कहा कि बीडीसी मेंबर बनकर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिखेंगीं उन्होंने कहा कि वह समाज सेवा के मकसद से राजनीति में आई है। और यदि क्षेत्रवासियों का समर्थन उनके वोटो के रूप में मिला तो वह जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। प्रचार अभियान के दौरान कासिम भाई, मोहम्मद समीर , हसनैन रजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन, गुड्डू भाई, शरीफ अहमद, मोहम्मद फैज, शहरोज, इम्तियाज अहमद, फातिमा, साहिबा सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।
Tags :