टनकपुर मे खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई, 02 खाद्य पदार्थों के : नमूने जांच हेतु लिए गए
Abid Hussain
Fri, Dec 26, 2025
टनकपुर/चंपावत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनहित में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 02 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जिन्हें प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी एवं सहायक अधिकारी दिनेश फर्त्याल द्वारा व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखें, सभी आवश्यक अभिलेख पूर्ण रखें तथा गुणवत्तायुक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेतावनी दी कि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता ने खाद्य सुरक्षा विभाग की इस पहल का स्वागत किया है।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़