Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर : स्कूली बच्चों ने प्रतिभा दिवस धूमधाम के साथ मनाया

Abid Hussain

Sun, Apr 27, 2025

टनकपुर / राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में प्रतिभा दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्रों ने गीत, नृत्य, निबंध, चित्रकला आदि स्पर्धाओं में भागीदारी कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्राप्त समाचार के अनुसार ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राइंका टनकपुर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रो ने प्रतिभा दिवस पर मां शारदे वंदना की पत्रिका  तथा शब्दों के आधार पर एक कहानी तैयार की। इन आयोजनों में शिक्षक नफीस अहमद अंसारी, उमा, संगीता राजभर, व मीना सिंह ने सहयोग किया। तथा संयोजन मार्गदर्शन शशांक मिश्रा के द्वारा किया गया।

प्रतिभा दिवस पर एनएसएस एनसीसी व स्मृति इको क्लब प्रभारी ने विद्यालय की साफ सफाई छात्रों के सहयोग से कराई। साथ ही नवयोग सेवा समिति टनकपुर द्वारा विद्यालय के विविध कक्षाओं के छात्रों को गांधी मैदान में योग करवाया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडे ने प्रतिभागी छात्रों की प्रशंसा कर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर कैप्टन एलडी तिवारी, प्रमोद कुमार जोशी, सदानंद भट्ट,  नन्द किशोर, प्रदीप कश्यप, पवन बहादुर, स्मृति भट्ट, चंद्रशेखर उपाध्याय, राजनाथ,  सुरजीत सिंह राणा, पुष्पा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें