Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

पंकज शर्मा शिशु वाटिका के होनहार छात्र आशीष का हुआ जवाहर नवोदय : विद्यालय मे चयन

Abid Hussain

Thu, Jul 24, 2025

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित पंकज शर्मा सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका के होनहार छात्र का  चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में होने पर छात्र को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट ने बताया कि छात्र आशीष पुत्र स्वर्गीय विनोद प्रजापति माता जमुना देवी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि आशीष अपने नाना भूप किशोर के पास रहकर पढ़ाई कर रहा है।  बताया कि बच्चा पढ़ने लिखने में काफी होशियार है। इधर बालक के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट, विनय पाठक, हरीश पंत, रेखा पांडे, आरती भारती, तारा मेहरा, आशा बिष्ट, एवं प्रबंध समिति के व्यवस्थापक राकेश शर्मा, अध्यक्ष कांति बल्लभ जोशी, कोषाध्यक्ष बलवंत पांडे, प्रदीप पांडे, विद्या जुकरिया, पुष्पा मुरारी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने भैया को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Tags :

जरूरी खबरें