Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

आवश्यक सूचना : तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

Abid Hussain

Thu, Sep 10, 2026

चंपावत। मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम परबड़ा निवासी 37 वर्षीय किशन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह करीब तीन वर्ष से लापता हैं। परिजनों ने उनकी तलाश में आम लोगों से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के अनुसार किशन सिंह 26 नवंबर 2023 को अपने परिवार के साथ व्यानधुरा मंदिर में मेले में आए थे। इसी दौरान वह रास्ते से कहीं लापता हो गए और इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। परिजनों और संबंधित लोगों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

मामले में 13 दिसंबर 2023 को वादी मदन सिंह पुत्र नर सिंह की तहरीर पर थाना रीठा साहिब, जनपद चंपावत में एफआईआर संख्या 14/2023, धारा 365 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस स्तर से भी गुमशुदा की तलाश की जा रही है।

हुलिया: किशन सिंह की लंबाई करीब 5 फीट 3 इंच, शरीर दुबला-पतला और रंग सांवला है। लापता होने के समय उन्होंने नीली जींस, लाल रंग की कमीज और भूरे रंग के जूते पहने हुए थे।

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किशन सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें तो तत्काल उनके भाई जीवन बिष्ट के मोबाइल नंबर 8006000594 अथवा प्रभारी AHTU जनपद चंपावत के मोबाइल नंबर 9690192400 पर सूचना दें। इसके अलावा 8938996923 पर भी जानकारी दी जा सकती है।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें