लायंस क्लब टनकपुर का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर अगले माह : शिविर में किन-किन रोगों का होगा उपचार देखें खबर
टनकपुर/ लायंस क्लब टनकपुर आगामी माह सितम्बर मे तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र टनकपुर में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा, जिसमे बालरोग, किडनी एवं स्पाइन पेन विशेषज्ञ, नागरिकों बच्चों व महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे उचित परामर्श देंगे। एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, की जांच भी निशुल्क रखी गई है।
यह जानकारी लायंस क्लब टनकपुर के अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि आगामी माह 7 सितंबर दिन रविवार को पंचमुखी महादेव धर्मशाला टनकपुर में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निशुल्क किडनी एवं बाल रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बताया कि मेडिकल सुविधा का लाभ लेने वाले नागरिकों को ₹20 पंजीकरण शुल्क रखा गया है। कहा कि चिकित्सा शिविर का लाभ लेने वाले लाभार्थी अपना पंजीकरण जय मेडिकल स्टोर (चड्ढा मेडिकल) टनकपुर अथवा संजय अग्रवाल मगन बिहारी एंड संस में करा सकते हैं। श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की सम्मानित जनता से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इस मौके पर सचिन लायन गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन, कार्यक्रम सहसंयोजक लायन दीपक छतवाल, कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल मौजूद रहे।
Tags :