पहली बार पैदल दूरी नाप कर बकोडा गांव पहुंचे जिलाधिकारी, : डीएम की सादगी को देख ग्रामीण भूल गए दुख दर्द, चेहरे पर छाई मुस्कान
■■ प्रत्येक 15 दिन में यहां बारी-बारी से जिला स्तर के अधिकारी शिविर लगाकर लोगों को देते रहेंगे राहत।
■■ बकोडा गांव को शामिल किया सीमांत गांव की सूची में।
■■ यहां के लोगों की दिक्कतों को देखकर अब मैं स्वयं इनके जीवन में नया सवेरा लाने के लिए खुद करूंगा वकालत- जिलाधिकारी।
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार आज 10 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल दूरी तय कर अधिकारियों के दलबल के साथ जिले के दूरस्थ गांव बकोड़ा के ग्रामीणों से रूबरू हुए। अपनी "क्विक एक्शन" की कार्य संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान बना चुके जिलाधिकारी के गांव में आने पर उन्होंने ग्रामीणों से जो आत्मीय रिश्ता जोड़ा उसे देखकर जीवन की जटिलताओं से संघर्ष कर रहे, यहां के लोगों को पक्का यकीन हो गया है कि अब उनके भी अच्छे दिन आएंगे। पहली बार ग्रामीणों ने अपने बीच किसी जिलाधिकारी को यहां अन्य अधिकारियों के काफिले के साथ देखा। आज सभी अधिकारियों ने भी पहली बार इस गांव को देखा। जिलाधिकारी ने पूरी तरह ग्रामीण परिवेश को आत्मसात करते हुए, जमीन में बैठकर चौपाल लगाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने मंच से बकोड़ा सड़क मार्ग के अलावा सीम-चुका से बोकोड़ा तक लिंक सड़क की मांग करते हुए जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तत्काल सर्वे करने का आदेश दिया। उन्होंने यहां ऐसी भूमि उपलब्ध कराने को भी कहा,जिससे यहां हेलीपैड का निर्माण किया जा सके। जिलाधिकारी ने बकोड़ा गांव को वाइब्रेट विलेज की सूची में शामिल करने के भी तत्काल आदेश दिए।
जिलाधिकारी ने यहां जिला स्तरीय अधिकारियों का रोस्टर बनाकर प्रत्येक पखवाड़े में शिविर लगाकर लोगों को विभागीय सुविधाओं से जोड़ेगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पशुपालन विभाग ने 115 लोगों को विभाग की सुविधाओं से लाभान्यित किया। जिलाधिकारी ने कहा इस गांव को सभी सुविधाओं से जोड़कर यहां रोजगार के भी अवसर पैदा किए जाएंगे। मैंने स्वयं आज पैदल चलते हुए गांव की सभी समस्याओं को अनुभव करते हुए अब मैं आपकी समस्याओं की सरकार से स्वयं वकालत करूंगा। क्योंकि यहां के लोगों का रोजमर्रा जिला मुख्यालय आना नामुमकिन है। जिलाधिकारी के साथ एडीएम जयवर्धन शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भजोयुमो के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
Tags :