Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पौत्री ने रचा कमाल, NEET परीक्षा पास कर मेडिकल : कॉलेज में हुआ चयन

Abid Hussain

Thu, Nov 20, 2025

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पौत्री ने रचा कमाल, NEET परीक्षा पास कर मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन

■■ क्षेत्र में खुशी की लहर, परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाइयाँ

लोहाघाट/ टनकपुर/ स्थानीय क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोहाघाट निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख डी आर टम्टा की पौत्री पलक रघुवंशी ने इस वर्ष NEET परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में प्रवेश पाने की उपलब्धि हासिल की है। परिणाम घोषित होते ही क्षेत्रवासियों, परिजनों और जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पलक रघुवंशी नवलटुकड़ा गुमदेश लोहाघाट निवासी संजय कुमार टम्टा की पुत्री है। पलक के पिता ग्रेटर नोएडा में कंपनी में डायरेक्टर हैं एवं माता संगीता ग्रहणी है।

बताया गया कि पौत्री ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनके चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भी पौत्री की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि “यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। पौत्री की मेहनत और लगन ने परिवार व समाज का सिर ऊँचा किया है।”

परिजनों के घर बधाइयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने पौत्री को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वह आगे चलकर एक श्रेष्ठ चिकित्सक बनकर समाज सेवा का नया उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें