Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

गंगा दशहरा पर भारत विकास परिषद का सेवा संग्राम, भीषण गर्मी में : श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा शरबत

Abid Hussain

Tue, May 26, 2026

टनकपुर। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जहां एक ओर तपती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं दूसरी ओर समाजसेवा के भाव से प्रेरित भारत विकास परिषद टनकपुर क्षेत्र ने मुख्य बाजार में विशाल शरबत स्टॉल लगाकर मानवता की मिसाल पेश की। सुबह से ही मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को जा रहे हजारों श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।

भीषण गर्मी में शरबत पीते ही श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य यात्रा को आसान और सुखद बना देते हैं। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और भारत विकास परिषद ने आज सच्ची सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

पूरा दिन स्टॉल पर सेवा भावना का उत्साह देखने को मिला। परिषद के पदाधिकारी और सदस्य लगातार श्रद्धालुओं को शरबत वितरित करते नजर आए। सेवा कार्य में अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा के साथ राजीव आर्य, अंकुर टंडन, आलोक अग्रवाल, दीपक शारदा, राजीव अग्रवाल, कोमल टंडन, शिखा शारदा, सुधा शारदा, बीना अग्रवाल, अनीता शारदा, छवी गुप्ता, अमित जोशी सहित कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

गंगा दशहरा के अवसर पर भारत विकास परिषद का यह सेवा अभियान पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें