Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: शर्मनाक: 8 साल के बालक के साथ दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, हो गई जेल

■■ शिक्षकों ने घटना के बारे में किसी अन्य को जानकारी देने पर फेल करने की दी थी धमकी

सितारगंज /उत्तराखंड राज्य के जनपद उधम सिंह नगर के सितारगंज में बड़ी बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो शिक्षकों के द्वारा 8 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। स्कूल प्रबंधन में शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था। जबकि दूसरा शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बालक के पिता ने बताया कि उनका बेटा कई दिनों से गुमसुम था। ना किसी से बात करता था हर समय डरा डरा सा रह रहा था।  जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया उसके विद्यालय के शिक्षकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्चों ने बताया कि शिक्षक द्वारा धमकी दी गई थी। किसी अन्य को बताने पर उसे फेल कर दिया जाएगा। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377 506 वह बालक का संरक्षण अधिनियम पंच वाक्य के तहत केस दर्ज कर लिया है । दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें