Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर बैराज क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 6 : दुकाने ध्वस्त

Abid Hussain

Sat, Jan 10, 2026

एनएचपीसी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई, प्रशासन का स्पष्ट अल्टीमेटम—सरकारी भूमि पर कब्जा किया तो सीधी कार्रवाई तय

टनकपुर (चम्पावत)। बैराज क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शून्य सहनशीलता नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की है। एनएचपीसी टनकपुर की शिकायत पर तहसीलदार जगदीश नेगी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 6 अस्थाई अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।प्रशासन द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण न हटाए जाने पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की सख्ती से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी आकाश जोशी ने स्पष्ट और कठोर शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण या कब्जा किया, तो उसके विरुद्ध तत्काल ध्वस्तीकरण एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन को स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और सरकारी संपत्ति को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

फोटो

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही महिला को समझाते तहसीलदार जगदीश नेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें