Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

टनकपुर में मीठी ईद पर नगर पालिका की सराहनीय पहल, अध्यक्ष की अगुवाई में : दिखा भाईचारे का अनूठा संदेश

Abid Hussain

Sat, Mar 21, 2026

टनकपुर। मीठी ईद के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा वार्ड संख्या 02 स्थित मस्जिद के सामने एक विशेष स्टॉल लगाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल पेश की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार के कुशल नेतृत्व और सक्रिय पहल ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

ईद की नमाज़ अदा करने पहुंचे मुस्लिम भाइयों का नगर पालिका टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अध्यक्ष स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गले मिलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। उनके इस आत्मीय व्यवहार ने सभी के दिलों को छू लिया और माहौल को पूरी तरह भाईचारे से भर दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष की यह पहल केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने यह साबित किया कि जनप्रतिनिधि यदि संवेदनशील और सक्रिय हो, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके मार्गदर्शन में पालिका की टीम ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, पालिका के वरिष्ठ सहायक विनोद बिष्ट,  जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, सभासद दिनेश सक्सेना, मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने भी अध्यक्ष की इस पहल की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। ईद जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार का आयोजन निश्चित रूप से समाज को एक नई दिशा देने वाला कदम है।

🌿 स्वच्छता को लेकर अध्यक्ष का विशेष संदेश 🌿

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं, उसी तरह अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है और टनकपुर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

इस पूरे आयोजन ने यह साबित कर दिया कि टनकपुर में न केवल त्योहार मनाए जाते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक एकता और सद्भाव के प्रतीक के रूप में भी जीवंत किया जाता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें