Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

संवाददाता कुंदन बिष्ट बनबसा : भूमिया मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, छठे दिन कृष्ण जन्म उत्सव का हुआ भावपूर्ण वर्णन

Abid Hussain

Sat, Apr 11, 2026

बनबसा । बमनपुरी ग्राम सभा स्थित भूमिया मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा कि भगवान का जन्म पृथ्वी पर अपने भक्तों को प्रसन्न करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य के पापों का नाश कर उसे भक्ति मार्ग की ओर अग्रसर करती है।

कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी को मथुरा के कारागार में वासुदेव-देवकी के घर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने अवतार लिया। वासुदेव ने चमत्कारिक रूप से बालक कृष्ण को यमुना पार कर गोकुल में नंदबाबा-यशोदा के घर पहुंचाया, जहां नंद उत्सव के रूप में उनका स्वागत हुआ।

आगे बताया कि गोकुल में बाल कृष्ण ने पूतना, शकटासुर और तृणावर्त जैसे असुरों का वध कर अपने दिव्य स्वरूप का परिचय दिया और बाल लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। कंस ने उन्हें मथुरा बुलाने के लिए धनुष यज्ञ का आयोजन किया, जहां श्रीकृष्ण और बलराम ने चाणूर-मुष्टिक पहलवानों का वध कर अंततः कंस का संहार किया और अत्याचार का अंत किया।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, पंडित दया किशन पंत, विमला सजवान, नवीन जोशी, त्रिलोचन जोशी, दीपू रौतेला, अशोक जोशी, केतन भट्ट, दिनेश भट्ट, अनिल उप्रेती, हरीश रावत, अशोक, केशव जोशी, भवन भट्ट, गणेश उपाध्याय, कुलदीप रावत और पीतांबर जोशी सहित अनेक श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें