Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

शारदा रेंज के अधिकारियों की कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में मचा हड़कम्प : दस्तावेजों में कूटरचित कर अवैध लकड़ी को उत्तर प्रदेश पहुंचने की फिराक में थे तस्कर

Abid Hussain

Sat, Aug 23, 2025

टनकपुर/ टनकपुर में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है बताया जा रहा है कि लकड़ी से संबंधित दस्तावेजों में कूट रचित कर अवैध  लकड़ी को उत्तर प्रदेश पहुंचाने की योजना को वन विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया। जिसके चलते लकड़ी माफियाओ में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त समाचार के अनुसार शारदा रेंज अंतर्गत वन विभाग ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी शारदा उप प्रभाग के निर्देशन में शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी  सुनील शर्मा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर वनकर्मियों द्वारा टनकपुर- चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ककराली गेट में वाहनों की सघन चौकिंग की गयी।

चैकिंग के दौरान वाहन कैंन्टर जो चम्पावत की तरफ से टनकपुर को आ रहा था। जब वन कर्मियों ने ट्रक को रोक कर जांच की तो वाहन में भारी मात्रा में पौपलर प्रजाति की प्रकाष्ठ की लकड़ी भरी हुई पाई गई। इस दौरान वन कर्मियों ने प्रकाष्ठ के वैध अभिलेख मांगे तो वाहन चालक द्वारा चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय, चम्पावत का मोहर सहित हस्ताक्षरित कागज प्रस्तुत किया गया। जिसमें पौपलर लकडी को चम्पावत चिकित्सालय से काट कर बिलासपुर उत्तरप्रदेश तक ले जाने की अनुमति दी गयी थी। प्रथमदृष्टया अभिलेखों पर संदेह होने पर जांच के दौरान उक्त अभिलेख कूटरचित पाया गया। वन विभाग द्वारा ट्रक को मय बरामद 88 नग/5.7015 घनमीटर पौपलर प्रकाष्ठ सहित कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग ने इस अभियान के बाद सभी टीमों को अलर्ट मोड़ पर रखा है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी  सुनील शर्मा ने बताया कि जब्त माल कहॉ से और किसकी शह पर आया है, इस मामले की जांच  पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि लकड़ी के मामले में लिप्त पाए जाने पर दोषियों के विरूद्व सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Tags :

जरूरी खबरें