Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते नेहरू पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग जाने : से पनप रहे हैं सांप बिच्छू, लोग हो रहे परेशान, संबंधित अधिकारी मौन, तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Sun, Jul 27, 2025

टनकपुर/  नेहरू पार्क में जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते पार्को के सौंदर्य करण का कार्य ठप पड़ा है। पार्क में कई स्थानों पर लंबी-लंबी घास उग आई है। बरसात के मौसम में पार्क में लोग सैर करने से कतराते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि साफ सफाई के अभाव में बरसात के मौसम में  जहरीले जानवर बिच्छू और सापों का भी आतंक बना हुआ है। जिसके चलते सुबह पार्क में घूमने आ रहे लोगों के मन में जहरीले जानवरों  का डर बना हुआ है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सरन अग्रवाल, भुवन जोशी ने बताया कि वह सुबह 5:30 बजे प्रतिदिन पार्क में घूमने आते है । लेकिन पार्क में लंबी-लंबी घास उग जाने से जहरीले जानवरों का आतंक बना हुआ है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं सांप और बिच्छू को कई बार देख चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पार्क की हालत बद से बदतर बनी हुई है। झूले टूटे पड़े हैं। कई स्थानों पर लाइट व्यवस्था न होने से अंधेरा कायम रहता है। जिसके चलते पार्क में घूमने आ रहे बुजुर्ग लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने जिले के आला अधिकारियों से पार्क की व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें