Tue 14 Apr 2026

ब्रेकिंग

जीवनरक्षक, आखिर वह दो भाई कौन है पढिए पूरी खबर

🚨 खटीमा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ठेला चालकों को कैंटर ने रौंदा 🚨

देहरादून में ली अंतिम सांस, आज सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

संपन्न, निगम को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

बनबसा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सुचना

टनकपुर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक : संपन्न, निगम को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

Abid Hussain

Sun, Apr 12, 2026

टनकपुर। रविवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक टनकपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी एवं शाखा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष  बलदेव प्रसाद ने की, जबकि संचालन महामंत्री दिनेश पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त साथी  मोहन भंडारी, अनुराग नौटियाल,  जगमोहन, गोपाल, नमन शर्मा, राजेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, कैलाश मुरारी, सूरज भान एवं श्याम सिंह सहित परिवहन निगम के विभिन्न शाखा अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में परिवहन निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने निगम की कमजोर आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए इसे मजबूत बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो निगम की कार्यप्रणाली पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

बैठक के दौरान प्रमुख मांगों में ऑफ रोड खड़ी बसों को शीघ्र ऑन रोड किए जाने पर बल दिया गया, ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान, संविदा एवं अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, तथा कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कठोर एवं प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई गई।

पदाधिकारियों ने निगम के प्रति अधिकारियों की उदासीन कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई और इसमें सुधार लाने की मांग की। साथ ही परिवहन निगम में उपयोग हो रहे कल-पुर्जों की नियमित जांच कराने की बात कही गई, जिससे बसों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद भविष्य में इन मांगों को लेकर आंदोलनात्मक रणनीति भी अपना सकती है, यदि शासन और प्रशासन द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है।

अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर निगम को मजबूत एवं सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें