Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

बनबसा में AAP का शक्ति प्रदर्शन: प्रदेश सह-प्रभारी का भव्य स्वागत, : 2027 चुनाव की रणनीति तय

Abid Hussain

Mon, Mar 30, 2026

 ■■2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

■■ संगठन मजबूती, चुनावी तैयारी और तीसरे विकल्प के रूप में पार्टी को स्थापित करने पर जोर

बनबसा/चम्पावत:  आदमी पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश सह  प्रभारी सच्ची दानन्द गौड़ के बनबसा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश समन्वय समिति सदस्य दीपक जोशी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेशसह प्रभारी सच्चीदानन्द गौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाए और आम जनता के बीच अपनी पकड़ को और सशक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है और आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अपनी पकड़ बनाएगी। साथ ही, संगठन को तीसरे विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें