Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

सरस मेला टनकपुर-2026: पेंटिंग प्रतियोगिता में दयानन्द इंटर कॉलेज के : छात्र मोहम्मद अली ने पाया प्रथम स्थान

Abid Hussain

Tue, Feb 24, 2026

टनकपुर / नगर क्षेत्र में आयोजित सरस मेला-2026 के अंतर्गत प्राथमिक वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में दयानन्द इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, लेकिन मोहम्मद अली की कलात्मक प्रस्तुति और रचनात्मकता ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।

इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी चम्पावत  मेहरबान सिंह बिष्ट ने छात्र को सम्मानित करते हुए उसकी प्रतिभा की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है। मार्गदर्शक शिक्षिका ने छात्र की मेहनत, लगन और सृजनात्मक क्षमता की प्रशंसा करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें