Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

चेतावनी के बाद भी नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदारों का टूटा सब्र का बांध, : अध्यक्ष पर गंभीर आरोप के साथ किया सांकेतिक धरना

Abid Hussain

Fri, Aug 8, 2025

टनकपुर - नगर पालिका परिषद के ठेकेदारों से संबंधित मामला अभी तक अनसुलझा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पालिका परिषद द्वारा विगत 1 वर्ष से अधिक समय हो जाने के बाद ठेकेदारों का भुगतान नहीं किए जाने से स्थानीय ठेकेदार खासे परेशान हैं। नगर पालिका ठेकेदार अपने निर्माण कार्य से संबंधित भुगतान को लेकर संघर्ष करने पर उतारू हैं। गुरुवार को नाराज ठेकेदारो ने पालिका परिषद कार्यालय में सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। ठेकेदार अपनी एक सूत्रीय मांग भुगतान को लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय और पालिका अध्यक्ष के नीजी कैम्प कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।बीते दिनों ठेकेदारों नें नगर पालिका प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेट देकर जल्द भुगतान किये जाने की मांग उठाई थी। इसी क्रम में भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों नें शत्रुघन कोठारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए  नोडल अधिकारी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ठेकेदार कोठारी ने पालिका अध्यक्ष पर  अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है । जिससे नाराज ठेकेदारों नें नगर पालिका परिषद में जाकर सांकेतिक धरना दिया। इधर  अध्यक्ष विपिन कुमार ने ठेकेदार द्वारा उनके ऊपर लगाए गए आरोपो को बेबुनियाद बताया है।

Tags :

जरूरी खबरें