Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

NBW में वांछित तीन वारंटी घर से गिरफ्तार, : टनकपुर पुलिस की कार्रवाई

Abid Hussain

Wed, Sep 23, 2026

टनकपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22-23 सितंबर की रात को पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने पुष्कर राम उर्फ बबलू पुत्र ज्ञानीराम टम्टा, निवासी वार्ड नंबर छह, वर्कशॉप के पास टनकपुर को धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वाद संख्या 97/2025 में गिरफ्तार किया। वहीं रामदेव कश्यप पुत्र मनीराम, निवासी वार्ड नंबर नौ टनकपुर को मुकदमा अपराध संख्या 120/2025, धारा 135 विद्युत अधिनियम में पकड़ा गया।

इसी क्रम में इकबाल उर्फ गुंडा पुत्र बने खान, निवासी वार्ड नंबर चार, मछली गली टनकपुर को मुकदमा अपराध संख्या 132/2023, धारा 457, 380 व 411 आईपीसी से संबंधित वाद में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र धामी, हेड कांस्टेबल रामलाल और कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags :

चंपावत पुलिस की कार्रवाई

जरूरी खबरें