Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार मनिहारगोठ में घर में : घुसकर चोरी की वारदात का टनकपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के जेवरात व नगदी बरामद

Abid Hussain

Wed, Sep 23, 2026

24 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मनिहारगोठ में घर में घुसकर चोरी की वारदात का टनकपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के जेवरात व नकदी बरामद

टनकपुर। मनिहारगोठ में घर में घुसकर सोने की झुमकी और नकदी चोरी करने के मामले का टनकपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब एक तोला पीली धातु की झुमकी और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को मनिहारगोठ निवासी हफीजन खातून पत्नी असलम हुसैन ने कोतवाली टनकपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर करीब एक तोला सोने की कान की झुमकी तथा 11,200 रुपये नकद चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 59/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टनकपुर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और 23 सितंबर को घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को हजाराबाग में रेलवे पटरी के किनारे से चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान अली उर्फ मुन्ना कोड़ी पुत्र निसार अली निवासी मनिहारगोठ टनकपुर, आसिफ हुसैन पुत्र आबिद हुसैन निवासी मनिहारगोठ टनकपुर तथा मुकेश कुमार उर्फ मुक्कू पुत्र चन्दर राम निवासी समर वाली गली मनिहारगोठ टनकपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी पीली धातु की झुमकी, वजन करीब एक तोला, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये तथा एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

त्वरित कार्रवाई बनी चर्चा का विषय

घटना के अगले ही दिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी को टनकपुर पुलिस की तेजतर्रार कार्रवाई और बेहतर पुलिसिंग के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सुराग जुटाकर वारदात का खुलासा किया, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल गोविन्द प्रसाद, कांस्टेबल 142 दीपक रावत तथा एसओजी के कांस्टेबल 27 नासिर हुसैन शामिल रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें