Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर:लायंस क्लब परिवार द्वारा स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण : कर किया गया प्रोत्साहित,

Abid Hussain

Sat, Aug 16, 2025

टनकपुर : लायंस क्लब 321-B-1 टनकपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सरकारी स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण कर बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपा मिल्कानी ने बताया कि लायंस क्लब टनकपुर द्वारा  प्राथमिक विद्यालय वार्ड नं 1 के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर क्लब के सौजन्य से बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब परिवार के द्वारा किए गए नेक कार्य का विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें आगे बढ़ाने में मदद करती है। यह हमें न केवल ज्ञान देती है। बल्कि हमें एक बेहतर इंसान भी बनाती है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन अनुराग अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक लायन पुनीत शारदा,  उपाध्यक्ष लायन‌ रचित मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष लायन दीपक जैन, निवर्तमान अध्यक्ष लायन वैभव‌ अग्रवाल, लायन दीपक शारदा, लायन दीपक छतवाल  लायन संजय अग्रवाल, उर्फ (मगन बिहारी) लायन अर्पित शर्मा, लायन आलोक अग्रवाल, लायन दर्पण अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें