Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

DM मनीष कुमार ने अग्निकांड पर लिया संज्ञान, मुआवजे का दिया भरोसा, डीएम : के आश्वासन से पीड़ित व्यापारियों में जगी उम्मीद

Abid Hussain

Wed, May 13, 2026

DM मनीष कुमार ने अग्निकांड पर लिया संज्ञान, मुआवजे का दिया भरोसा

डीएम के आश्वासन से पीड़ित व्यापारियों में जगी उम्मीद

टनकपुर/पूर्णागिरि। पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड की खबर प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि अग्निकांड में जिन व्यापारियों की दुकानें जलकर राख हुई हैं, उनकी क्षति का आंकलन कराया जाएगा तथा शासन स्तर से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि आग लगने से कई अस्थाई दुकानें जलकर पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने मेहनत और उधार लेकर दुकानें लगाई थीं, लेकिन अचानक हुए हादसे ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित व्यापारियों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें