विपरीत परिस्थितियों के बीच प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी, सुरक्षित : तरीका अपना कर पहुंचाया गया पार्थिव शरीर मूल ग्राम
कठिन परिस्थितियों के बीच प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी, पार्थिव शरीर सुरक्षित पहुंचाया गया मूल ग्राम*
चंपावत/ जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सीमान्त तल्लादेश के ग्राम खटगिरी निवासी 65 वर्षीय संतोष सिंह का निधन बीती 01 सितम्बर को हो गया था। बताया गया कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। ग्राम प्रधान, रुइया कमल सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि भारी वर्षा के कारण मार्ग बाधित होने से शव को गांव तक ले जाने में कठिनाई हुई, किंतु प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया। पार्थिव शरीर को मूल ग्राम तक पहुँचाने हेतु ग्रामीणों ने पगडंडी का सहारा लिया।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी आज ग्राम खटगिरी पहुँचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है तथा सड़क निर्माण की कार्यवाही गतिमान है।
Tags :