Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मिल्लत स्कूल में विंटर कार्निवल का रंगारंग आयोजन, बच्चों की : प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Abid Hussain

Sat, Dec 27, 2025

काठं / मिल्लत स्कूल में विंटर कार्निवल का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ मुख्य अतिथि पीयूष भारद्वाज एवं विद्यालय की प्रिंसिपल इति बंसल ने फीता काट कर किया। कार्यक्रम के आरंभ होते ही विद्यालय परिसर उत्सवमय माहौल से सराबोर हो गया।

विंटर कार्निवल में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की कला, आत्मविश्वास और ऊर्जा की सराहना करते हुए अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक पुनीत, अजहर, हरगोविंद, शिक्षिका अलीना, कनिका, तानिया, अर्शी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में प्रिंसिपल इति बंसल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।

कुल मिलाकर मिल्लत स्कूल का विंटर कार्निवल खुशियों, रंगों और उत्साह से भरा एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें