Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ : टनकपुर में मृतक के परिजनों को मिला दो लाख का चैक, 436 में कराया था बीमा

Abid Hussain

Thu, May 22, 2025

टनकपुर/ रिपोर्ट ✍️आबिद सिद्दीकी🙏 भारतीय स्टेट बैंक टनकपुर शाखा ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को ₹200000 का चेक प्रदान किया है। योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थी ने बैंक कर्मियों का आभार प्रकट किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार बिचई निवासी कमला चंद पत्नी पुष्कर चंद ने टनकपुर स्टेट बैंक में खाता खोला था। उन्होंने अपने खाते में 436 वार्षिक दर पर अपना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था।

उनकी मृत्यु के बाद बैंक की ओर से उनके पति पुष्कर चंद को योजना के तहत स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अमित पांडे उप प्रबंधक सुंदर सिंह महर ने ₹200000 का चेक सौपां है। मुख्य प्रबंधक अमित पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सरकारी योजनाएं समाज के हर वर्ग को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बीमा योजना का लाभ लेना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना जो किसी भी कारण से मृत्यु होने पर जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। यह 1 साल का कवर है। जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है। 18 से 50 वर्ष आयु तक के सभी खाताधारक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें