Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मनिहारगोठ में ग्रामीणों को मिला स्वच्छता का पाठ, : ग्राम प्रधान ने कहा घर स्वच्छ तो ग्राम स्वच्छ

Abid Hussain

Sun, Aug 24, 2025

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में ग्राम प्रधान शहाना खातून ने स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों से अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांव स्वच्छ होगा तो सामाजिक माहौल सुधरेगा और कई गंभीर रोगों से छुटकारा मिलेगा।

आपको बता दे ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में खेल मैदान के समीप स्थानीय ग्रामीण द्वारा घरों का कूड़ा इस स्थान पर फेंका जाता है इसी स्थान पर कूड़ा एकत्रित होने से गंदगी का आलम बना हुआ था कूड़ा सड़क पर भी जमा होने से लोगों को आवाज आई में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में मास्टर साहब मोहम्मद यामीन सहित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से साफ सफाई करवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान शहाना खातून ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए आज रविवार को खेल मैदान के समीप साफ सफाई करवाई है। 

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गंदगी के चलते विभिन्न संक्रामक बीमारियां बच्चों और बड़ों को परेशान करेगी जिससे शारीरिक दुर्बलता होने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। इसलिए आप सभी का दायित्व है कि आसपास गंदगी ना होने दें उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। लेकिन उन्हें भी आपके सहयोग की जरूरत है घरों से निकलने वाला कूड़ा एक निश्चित स्थान पर फेकें कहा की स्वच्छता अभियान एक बड़ा प्रयास है गांव में साफ सफाई का यह अभियान चलता रहेग उन्होंने गांव के लोगों से इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करने की अपील की है। इस मौके पर साफ सफाई अभियान में विशेष योगदान देने वाले रिजवान हुसैन. नजीर हुसैन. मुबाशिर गोलू. नाजिम. इसरार .शमशाद. अमीन, नसीब हुसैन, प्रधान पति मोहम्मद रफीक का ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है

Tags :

जरूरी खबरें