Tue 14 Apr 2026

ब्रेकिंग

जीवनरक्षक, आखिर वह दो भाई कौन है पढिए पूरी खबर

🚨 खटीमा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ठेला चालकों को कैंटर ने रौंदा 🚨

देहरादून में ली अंतिम सांस, आज सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

संपन्न, निगम को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

बनबसा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सुचना

वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, : देहरादून में ली अंतिम सांस, आज सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

Abid Hussain

Mon, Apr 13, 2026

बनबसा। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला की माता पार्वती देवी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका देहावसान रविवार प्रातः देहरादून स्थित आवास पर हुआ, जिससे परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पार्वती देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को देहरादून में किया जाएगा। अपने पीछे वह दो पुत्रों एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह अपने छोटे पुत्र, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक प्रदीप काला के साथ देहरादून में निवास कर रही थीं, जबकि विनोद काला उनके बड़े पुत्र हैं।

पार्वती देवी के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं पत्रकार संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

शोक व्यक्त करने वालों में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष नंदा बल्लभ ओली, पंकज पाठक, गिरीश बिष्ट, आबिद सिद्दीकी, नबी अंसारी, शुभम गौड, देवेंद्र देवा, दीपक धामी, चंद्रशेखर जोशी, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।इसके अतिरिक्त विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पार्वती देवी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें