राज्य स्थापना रजत जयंती पर माँ पूर्णागिरि समिति ने चलाया स्वच्छता व : पौधरोपण अभियान
■राज्य स्थापना रजत जयंती पर माँ पूर्णागिरि समिति ने चलाया स्वच्छता व पौधरोपण अभियान
टनकपुर। राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अंतर्गत माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति ने अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गेंडाखाली स्थित स्व. ठाकुर गुमान सिंह महर राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष स्वच्छता, जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में समिति सदस्यों, विद्यालय परिवार, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से परिसर की सफाई कर पौधे रोपे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया गया।
अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा कि “यह गर्व का क्षण है कि हम अपने राज्य उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अब हमारा राज्य युवा हो गया है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि इसे स्वच्छ, हराभरा और समृद्ध बनाएं।” उन्होंने कहा कि “केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारा कर्तव्य है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य राजमुन्नू यादव, प्रदीप सिंह विष्ट, जगदीश पाठक, चंद्रसिंह खोलिया, उमेश भारती, सुनीता सक्सेना, कमलेश प्रहरी, पुष्पलता, सरस्वती देवी, संतोष देवी, अनीषा, सिमरन, ऊषा देवी, मधु देवी, मंजू देवी, मुकेश प्रहरी समेत अनेक अध्यापक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Tags :
दमदार मिसाल