सेप्टिक टैंक में सेटरिंग का कार्य करने के दौरान हुआ बड़ा हादसा : इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
टनकपुर/ डॉ अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की सेटरिगंग खोलने के दौरान दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी है। घटना टनकपुर के आमबाग स्थिति इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉलेज के समीप बन रही गर्ल्स कॉलेज की बिल्डिंग के आसपास सीवरेज में दो मजदूर सेटरिंग खोलने के लिए उतरे थे। टैंक में गए दो लोगों के वापस न लौटने की सूचना पर एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस वह दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और अचेत अवस्था में दोनों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस के माध्यम से उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
टनकपुर के छीनीगोठ
स्थित इंजीनियरिंग कालेज में शौचालय पिट का निर्माण कराया जा रहा था। कुछ सप्ताह पूर्व पिट का लेंटर डाला गया था। इस लेंटर के लिए डाली गई सटरिंग को रविवार अपरान्ह खोला जा रहा था। सटरिंग को खोलने के दौरान मिस्त्री हसन पुत्र तौकीर रजा (24) निवासी ग्राम नौगांव, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत पिट में गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आया। मिस्त्री के नहीं लौटने पर निर्माण करा रही कंपनी के इंजीनियर शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी चगेटी भनौली, दन्या, जिला अल्मोड़ा भी पिट में कूद गए। 
वे कभी काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। आननफानन में उप जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट महेश भट्ट और 108 की एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने अस्ताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. घनश्याम तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण दम घुटना प्रतीत हो रहा है।
दोनों के मुंह में गंदा पानी भी भरा हुआ था। वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद दोनों के स्वजन यहां पहुंच गए हैं। जिनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि जिस पिट में दोनों गए थे वह 10 फीट गहरा, आठ फीट लंबा और छह फीट चौड़ा था। मौके पर एसडीएम आकाश जोशी, कोतवाल चेतन रावत, एनडीआरएफ इंचार्ज दीपक कठायत, फायर इंचार्ज अमर सिंह अधिकारी, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर, एसडीआरएफ दीपक जोशी, डॉ मानवेन्द्र शुक्ला, नर्सिंग अधिकारी अल्पना चौहान, अंकिता कमलेश आदि मौजूद रहे।
Tags :