Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

नेपाल बॉर्डर पर चम्पावत पुलिस का बड़ा एक्शन, 1200 नशे के कैप्सूल संग : दो तस्कर दबोचे

Abid Hussain

Sun, May 24, 2026

■■“ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत चम्पावत पुलिस की लगातार कार्रवाई, एसओजी और बनबसा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता

बनबसा/  चम्पावत जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” संकल्प को साकार करने की दिशा में चम्पावत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर एसओजी और बनबसा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में एसओजी टीम और बनबसा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्ट्रांग फार्म बनबसा के पास दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से कुल 05 बॉक्स में 1200 प्रतिबंधित “पायवोक्सी स्पास प्लस” कैप्सूल बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी कामिल अंसारी निवासी इस्लामनगर खटीमा के कब्जे से 720 कैप्सूल तथा वसीम अंसारी उर्फ लल्ला के पास से 480 कैप्सूल बरामद किए। साथ ही एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ये कैप्सूल उत्तर प्रदेश के नवाबगंज बरेली स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, नासिर हुसैन सहित एसओजी और पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

नशा तस्करों पर लगातार प्रहार से पुलिस का सख्त संदेश — “नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा”

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें