Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

रोज एक चम्मच सफेद तिल खाने से मिलेंगे कई फायदे हड्डियां बनेगी मजबूत- : वैद्ध शाहिद हुसैन

Abid Hussain

Fri, Oct 31, 2025

तिल को स्वाद और सेहत खजाना कहा जाता है। अगर आप रोजाना एक चम्मच सफेद तिल का सेवन करते हैं तो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं। यह बात आयुर्वेद के जानकार वैद्य नाम से प्रचलित शाहिद हुसैन ने कही है।

उन्होंने कहा कि तिल के बीजों को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तिल दो प्रकार के होते हैं सफेद तिल और काले तिल। तिल को कई तरह की डिश और डेजर्ट में स्वाद को बढाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सफेद तिल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड, ओमेगा-6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फासफॉरस जैसे तत्व जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच तिल का सेवन करते हैं, तो कई बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। वैद्ध शाहिद हुसैन ने बताया कि 

तिल के बीज हाई फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से कब्ज और पाचन संबंधी समस्या से बचा जा सकता है।

तिल में ओमेगा-6 जैसे हेल्दी फैट के अलावा फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस मौजूद होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मददगार हैं। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है तो इनका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें