✍️✍️ ABID SIDDIQUI : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर पृथ्वी दिवस पर टनकपुर में हुए विभिन्न कार्यक्रम
टनकपुर/ सालसा /डालसा के अनुपालन मे प्लान ऑफ़ एक्शन अप्रैल के तहत जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर का आयोजन कर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विश्व पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ककरालीगेट टनकपुर स्थित वन विभाग शारदा रेंज के प्रांगण में sdo वन विभाग शालिनी जी (समस्त वन विभाग स्टाफ )के नेतृत्व में समस्त plv अधिकार मित्रों द्वारा पृथ्वी दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उप वनअधिकारी द्वारा गुलमोहर, त्रिफला, बहेड़ा, आँवला, रुद्राक्ष के पौधे वृक्षारोपण के लिए दिए गए। 
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में plv द्वारा शिशु मंदिर विद्यालय टनकपुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ विश्व पृथ्वी दिवस को धूमधाम से मनाया और गुलमोहर का पौधा भेट स्वरूप प्रदान किया एवं समस्त छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई कि हम सभी पृथ्वी को हरा भरा रखने, स्वच्छता एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने में अपना योगदान देंगे
कार्यक्रम के तृतीय चरण में पी एल बी अधिकार मित्रों द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर में विद्यालय की प्रधानाचार्य स्टाफ एवं छात्राओं के साथ पृथ्वी दिवस कार्यक्रम को मनाया और छात्राओं को शपथ दिलाई। 
कार्यक्रम के चौथे चरण में plv अधिकार मित्रों द्वारा नेहरू पार्क टनकपुर में विपिन वर्मा , सभासद हसीब अहमद , स्टॉफ विनोद बिष्ट की उपस्थिति में पृथ्वी दिवस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया और शपथ ली। की हम टनकपुर को साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त रखेंगे, साथ ही अध्यक्ष विपिन वर्मा एवं समस्त plv द्वारा एक गुलमोहर का पौधा नेहरू पार्क स्थित वाटिका में लगाया गया।
कार्यक्रम के पांचवें चरण में टनकपुर स्थित न्यायालय परिसर में जुडिशल मजिस्ट्रेट प्रियांशी नगरकोटी द्वारा एक पौधा न्यायालय परिसर में लगाकर विश्व पृथ्वी दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया
कार्यक्रम मे पीएलबी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल द्वारा बताया गया की सम्पूर्ण विश्व मे 1970 से विश्व पृथ्वी दिवस को मनाया जाता है, एवं यह विश्व का एकमात्र सबसे बड़ा जन जागरूकता अभियान है जिसे विश्व के 192 देश एक साथ मिलकर मनाते हैं, साथ ही यह भी बताया कि इस वर्ष 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में समस्त विश्व में मनाया जा रहा है
कार्यक्रम को सफल बनाने में, वन विभाग, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर, नगर पालिका परिषद का पीएलबी मित्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम मे पी एल बी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, किरन गहतोड़ी, इजहार अली, शमशाद बानो, किरन जोशी, रितु मेहर, राधिका अधिकारी, हरिश्चंद्र गौड उपस्थित रहे ।
Tags :