बीच बाजार में सब्जी के ठेले खड़े होने से स्थानीय व्यापारी परेशान : सड़क पर सब्जी मंडी, लग जाता है जाम,
टनकपुर/ नगर क्षेत्र में स्थाई सब्जी मंडी ना होने से आम जनमानस के साथ स्थानीय व्यापारी भी खासे परेशान है। इस मामले में आज तक स्थानीय प्रशासन द्वारा संज्ञान ना लिए जाने से कई व्यापारियों में नाराजगी झलक रही है। आपको बता दें शहर की मौजूदा सब्जी मंडी पिछले कई वर्षों से शहर के बीचो-बीच चलाई जा रही है। सब्जी मंडी में जगह की कमी के कारण खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
लेकिन कई माननीय अब भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय व्यापारि आलोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल आरिफ अशोक कुमार आदि व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी में आने वाले लोगों के वाहन खड़े रहने से जाम लग जाता है। कहा कि इस समस्या को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा लेकिन हालत जस की तस बनी हुई है। बताया कि सड़क किनारे स्थित इस सब्जी मंडी में खड़े ठेलों से नगर में कई साल से जाम की समस्या चली आ रही है। उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान/ दुकान भी इसी मार्ग पर हैं। साथ ही पंजाब नेशनल एवं नैनीताल बैंक की शाखा भी इसी मार्ग पर हैं। यहां इस मार्ग पर सब्जी के ठेले खड़े होने से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। 
उनका कहना है कि सब्जी मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की योजना बननी चाहिए लेकिन लगभग कई वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ स्थानीय व्यापारियों ने सब्जी मंडी को जल्द से जल्द नई जगह पर शिफ्ट किए जाने की मांग की है।
Tags :