ठेकेदारों के भुगतान के मामले में पालिका प्रशासन मौन, तो सुनेगा कौन, : पीड़ित ठेकेदारों ने डीएम को ज्ञापन भेज निष्पक्ष जांच की करी मांग
टनकपुर/ पालिका परिषद के पंजीकृत ठेकेदारों का भुगतान संबंधित मामला अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते पालिका के ठेकेदारों में नाराजगी झलक रही है। अब सवाल यह पैदा होता है आखिरकार मामला क्या है। जो संबंधित ठेकेदारों का भुगतान आज तक नहीं हुआ। इस मामले में अधिशासी अधिकारी कह रहे हैं कि उनके स्तर से भुगतान को लेकर सभी कार्रवाई पूर्ण कर ली गई तो अध्यक्ष इस मामले का निस्तारण क्यों नहीं कर रहे हैं। यह सवाल लोगों के जहन में घूम रहा है। इसके अलावा अगर पालिका प्रशासन बना मौन तो जिले के आला अधिकारी भी क्या इस मामले से अनभिज्ञ हैं। या फिर भुगतान से संबंधित मामलों में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं। फिलहाल यह मामला एक अनसुलझी पहेली बन कर रह गया है। शुक्रवार को पीड़ित ठेकेदारों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को संबोधित ज्ञापन भेज जल्द से जल्द लंबित भुगतान के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
आपको बता दें पालिका परिषद के ठेकेदार शत्रुघ्न कोठारी सहित अन्य ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज कर नगर पालिका परिषद पर भुगतान संबंधित मामले में पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। ज्ञापन में बताया गया की 1 वर्ष से पहले वैध निविदा के अंतर्गत क्षेत्र में निर्माण कार्य उनके द्वारा पूरे किये गये। लेकिन पालिका परिषद द्वारा अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया। और कहा कि पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी और पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार से मुलाकात कर लिखित अनुरोध के बावजूद संबंधित भुगतान अभी तक नहीं हुआ है जिसके चलते उनके सामने भारी परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज जल्द से जल्द उन्हें भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान दीपक सिंह महर, धीरज सिंह महर, टीकाराम खर्कवाल, सोमनाथ सिंह, शत्रुघ्न कोठारी मौजूद रहे।
Tags :