Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

संवाददाता- मोहम्मद कैफ : सामाजिक कार्यकर्ता सावन चंद्र रजवार की जीत, एनएचपीसी गेट पर फिर चमका ‘बनबसा’

Abid Hussain

Wed, Apr 8, 2026


●● एनएचपीसी गेट पर ‘बनबसा’ नाम हुआ पुनः अंकित, डीएम के संज्ञान के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई

●● सामाजिक कार्यकर्ता सावन चंद्र रजवार की पहल रंग लाई, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

बनबसा/एनएचपीसी गेट पर ‘बनबसा’ नाम को पुनः अंकित किए जाने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद एनएचपीसी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य द्वार पर ‘बनबसा’ नाम दोबारा अंकित कर दिया है।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को बनबसा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सावन चंद्र रजवार ने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने स्थानीय पहचान और क्षेत्रीय सम्मान को ध्यान में रखते हुए यह मांग प्रशासन तक पहुंचाई थी। इस खबर को आपके प्रिय चैनल यूके 24 लाइव ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि पूर्व में मुख्य द्वार पर “टनकपुर पावर स्टेशन, बनबसा” अंकित रहता था, जिससे क्षेत्र की स्पष्ट पहचान होती थी। लेकिन ‘बनबसा’ नाम हटाए जाने से लोगों में नाराजगी थी। इसको लेकर लगातार मांग उठ रही थी।

डीएम के हस्तक्षेप के बाद एनएचपीसी प्रशासन ने आज गेट पर ‘बनबसा’ नाम पुनः अंकित कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर सावन चंद्र रजवार ने जिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और सम्मान से जुड़ा विषय था।

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए भविष्य में भी जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा जताई है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें