Sat 14 Feb 2026

ब्रेकिंग

तस्वीरें – सूचना देने वालों से सहयोग की अपील

15 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

आदेशानुसार, सहायक श्रम आयुक्त (ALC), पिथौरागढ़

तलाश जारी, पुलिस ने जारी की अपील

छात्रों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

सुचना

मनिहारगोठ में रातभर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ग्रामीण परेशान, : ग्राम प्रधान ने पुलिस से की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Abid Hussain

Tue, Feb 3, 2026

मनिहारगोठ में रातभर दौड़ते ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ग्रामीण परेशान, ग्राम प्रधान ने पुलिस से की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

टनकपुर (चम्पावत)।ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में देर रात से सुबह तक तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान शहाना खातून ने कोतवाली टनकपुर के कोतवाली निरीक्षक को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि रात करीब 2 बजे से सुबह 6 बजे तक हाईवे से होकर गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति में चलती हैं, जिससे पूरे गांव में अत्यधिक शोर होता है। रात के समय इस शोरगुल के कारण ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नींद पूरी न होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाज और तेज रफ्तार से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान आवश्यक है।

ग्राम प्रधान शहाना खातून ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हाईवे से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए और इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस जनहित की समस्या पर क्या कदम उठाता है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष  अध्यक्ष मुवश्शिर अली, ग्राम प्रधान पति मोहम्मद रफीक, आदि मौजूद रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें