Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

नगर पालिका परिषद टनकपुर को मिला नया अधिशासी अधिकारी पालिकाध्यक्ष : विपिन कुमार ने ऋषभ उनियाल को कार्यभार सौंपा

Abid Hussain

Tue, Feb 10, 2026

टनकपुर।उत्तराखण्ड शासन के शहरी विकास अनुभाग-01 द्वारा जारी पत्रांक सं० 112/आईवी(01)/2026-01(14) 2021 टी0सी0, देहरादून, के आदेश के क्रम में आज 10 फरवरी  को नगर पालिका परिषद टनकपुर में प्रशासनिक परिवर्तन हुआ।

नगर पालिका परिषद के पालिकाध्यक्ष  विपिन कुमार  ने शासनादेश के अनुपालन में  ऋषभ उनियाल  को उनकी नवीन तैनाती स्थल नगर पालिका परिषद टनकपुर में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष  विपिन कुमार ने श्री उनियाल का स्वागत करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री ऋषभ उनियाल अपने प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता से नगर को नई दिशा देंगे।

नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी  ऋषभ उनियाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जनहितकारी और विकासोन्मुखी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सभासद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी को शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें