Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

भीषण ठंड में जरूरतमंद छात्रों को राहत, राधेहरि में वितरित हुए स्वेटर व : गर्म कपड़े

Abid Hussain

Fri, Dec 19, 2025

टनकपुर (चंपावत), दिसंबर माह में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज राधेहरि, टनकपुर में जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर व गर्म कपड़े वितरित किए गए। मासिक परीक्षा के उपरांत छात्र निधि से कक्षा 9 से 12 के चयनित 30 गरीब व जरूरतमंद छात्रों को प्रधानाचार्य हरिशचंद्र पाठक द्वारा स्वेटर प्रदान किए गए।

इसके बाद शिक्षकों व छात्रों के सहयोग से “नेकी की दीवार” की तर्ज पर गर्म कपड़ों की साझा पहल की गई, जिसमें छात्र अपनी आवश्यकता अनुसार कपड़े चुन सके। यह कार्यक्रम प्रवक्ता भौतिक विज्ञान राजेश कुमार पाण्डेय के प्रयासों से पहली बार आयोजित हुआ।कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण व स्टाफ उपस्थित रहे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। प्रधानाचार्य ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताते हुए ऐसे सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें