दि मिल्लत स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया : गया
Abid Hussain
Mon, Jan 26, 2026
■ काठं दि मिल्लत स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
काठं। दि मिल्लत स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।
विद्यालय की प्रिंसिपल इति बंसल एवं शिक्षक पुनीत जी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्रप्रेम का महत्व समझाया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
Tags :
यादगार पल