Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झूलों व जिम उपकरणों के शीघ्र सुधार की मांग की

मनाए जाने की करी अपील

गुदमी की नई कार्यकारिणी गठित

सुचना

टनकपुर राजकीय आईटीआई में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू, : नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

Abid Hussain

Tue, Jun 30, 2026

टनकपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित पूर्णानंद जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), टनकपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने युवाओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। संस्थान में विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

संस्थान में इस वर्ष कुल नौ ट्रेडों में प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रीशियन (20 सीट), फिटर (20 सीट), मैकेनिक मोटर व्हीकल (24 सीट), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (24 सीट), आशुलिपिक एवं सचिवालय सहायक (हिंदी) (24 सीट), फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (40 सीट), सिलाई टेक्नोलॉजी (20 सीट), आरएसी (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग) तकनीशियन (24 सीट) तथा वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग) (40 सीट) शामिल हैं।

संस्थान में आधुनिक उपकरणों के साथ गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण, अनुभवी एवं दक्ष प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा बेहतर प्लेसमेंट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी संस्थान द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं या उत्तराखंड व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट vvputtarakhand.in तथा संस्थान की वेबसाइट gititanakpur.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए 250 रुपये, जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7895507877 एवं 9012349466 पर संपर्क कर सकते हैं या gititanakpur@gmail.com ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संस्थान प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं से समय पर आवेदन कर तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाने और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें