Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

मायके से विदा हो रही बेटियां : पति के साथ पेड़ लगाकर विवाह की बनी साक्षी

Abid Hussain

Thu, Apr 17, 2025

वन संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में पैदा होता जा रहा है नवजागरण■■

वरिष्ठ पत्रकार/ गणेश दत्त पांडे

देवीधुरा। मायके से विदा हो रही बेटियां आए दिन वन संरक्षण व वृक्षारोपण का संदेश देकर विदा हो रही है दरअसल वनों के विनाश एवं वनों को दावाग्नि से हुए नुकसान से जब पीने का पानी वह ठंडी हवा नहीं मिलने लगी तो लोगों का ध्यान वनों को बचाने की ओर होने लगा तथा वह अब पेड़ों का महत्व भी समझने लगे हैं हालांकि पहाड़ों में महिलाएं जंगलों को अपना मायका मनाती आ रही है यही वजह है कि वे पेड़ों के प्रति वह गंभीर रही हैं।वृक्षारोपण करते हुए वर वधू

वह यह भी जानती हैं कि प्रकृति ने उन्हें वरदान के रूप में जंगल हमें ऐसे उपहार के रूप में दिए हैं जो जीने से मरने तक पेड़ हमारा साथ देते हैं इधर देवीधुरा के रेंजर कैलाश चंद्र गुणवंत ने आज बाटुला बांज गांव में नवविवाहिता मोहित एवं नेहा द्वारा ससुराल जाने से पहले उन्हें छायादार एवं पानी के पोषक पौध दिए जिनका उन्होंने रोपण किया। रेंजर ने कहा दोनों नव दंपति इस पुनीत कार्य के न केवल गवाह बने बल्कि उन्होंने पेड़ों व जंगल की सुरक्षा का भी संकल्प पत्र भरा। उनका कहना था कि यह पौध जिन्हें वे लगाकर जा रहे हैं यही हमारे दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के एक साक्षी भी रहेंगे।

फोटो_ नव दंपतियों द्वारा किया जा रहा पौधरोपण।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें