Mon 12 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

गंगा सदन में सजी सम्मान और संवाद की महफिल, एनएचपीसी अधिकारियों ने : जीता सभी का दिल

Abid Hussain

Fri, May 8, 2026

“क्षेत्रीय विकास और जनहित के लिए एनएचपीसी हमेशा रहेगा तत्पर : ऋषि रंजन आर्य” पावर प्रमुख स्टेशन बनबसा

बनबसा। शुक्रवार शाम एनएचपीसी के गंगा सदन में आयोजित पत्रकार सम्मान एवं संवाद समारोह आत्मीयता, सम्मान और जनसंवाद का अनूठा संगम बन गया। कार्यक्रम में एनएचपीसी के पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, महाप्रबंधक (विद्युत) मोहम्मद जावेद अंसारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के पत्रकारों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे माहौल को जीवंत और खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन आशीष गोयल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने अतिथियों के स्वागत के साथ की। उन्होंने एनएचपीसी द्वारा क्षेत्र में संचालित सामाजिक और विकासपरक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास में एनएचपीसी हरसंभव सहयोग देगा।

संवाद सत्र के दौरान पत्रकारों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मुद्दों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विनोद काला ने एनएचपीसी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पावर प्रमुख स्टेशन ऋषि रंजन आर्य और महाप्रबंधक जावेद अंसारी का आभार व्यक्त किया।

समारोह का सबसे भावुक पल उस समय आया जब पावर प्रमुख स्टेशन ऋषि रंजन आर्य ने अपने बचपन और पारिवारिक जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए खुला माहौल और स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। मुस्कुराते हुए उन्होंने बताया कि आज भी जब वह अपने पिता को फोन करते हैं तो पिता पूछते हैं— “कितने रुपए चाहिए?” उनकी इस आत्मीय बात पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) मोहम्मद जावेद अंसारी ने भी सभी पत्रकारों, व्यापारियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रहित में जो भी सहयोग आवश्यक होगा, एनएचपीसी हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और व्यापारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह में बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के अनेक पत्रकार, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सम्मान, संवाद और सहयोग की भावना साफ नजर आई, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें