Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

मनिहारगोठ में नवनियुक्त पंचायत बोर्ड के मेंबरों का ग्राम प्रधान शहाना : ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

Abid Hussain

Sat, Aug 2, 2025

टनकपुर / ग्राम पंचायत मनिहारगोठ मे नवनियुक्त पंचायत बोर्ड के मेंबरों का ग्राम प्रधान शहाना खातून ने मिष्ठान वितरण कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।

जानकारी के अनुसार शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में नवनियुक्त ग्राम प्रधान ने अपने आवास में पंचायत बोर्ड के सभासदों का माल्यार्पण कर  मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया। ग्राम प्रधान शहाना खातून ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं ने उनके हाथों को मजबूत कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। वे भी अपने स्तर से क्षेत्र में किसी भी प्रकार के कार्य के लिए क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे तैयार रहेगी। साथ ही उन्होंने पंचायत बोर्ड के मेंबरों से भी क्षेत्र की जनता के हित को देखते हुए कार्य करने की अपील की है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमजद भाई, वरिष्ठ भाजपा नेता फखरुद्दीन अली, मोहम्मद रफीक, वार्ड सभासद वाहीदा खातून, मेहनाज परवीन, नजीर हुसैन, राजमा खातून, शाहिदा खातून, शहनाज खातून, सायमा खातून, नीतू देवी, रिजवाना, मुबाशिर अली उर्फ (गोलू) लोकेंद्र मौनी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें