Tue 30 Jun 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

गांव मनिहारगोठ का नाम रोशन: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के : लिए जहीर अब्बास चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

Abid Hussain

Fri, Apr 3, 2026

 गांव मनिहारगोठ का नाम रोशन: शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए श्री जहीर अब्बास चयनित

टनकपुर/चम्पावत। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र और गांव का गौरव बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। जनपद चम्पावत के गांव मनिहारगोठ निवासी शिक्षक जहीर अब्बास का चयन प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

बताया जा रहा है कि  जहीर अब्बास लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण ने उन्हें इस सम्मान तक पहुंचाया है। यह पुरस्कार न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे मनिहारगोठ गांव और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

स्थानीय लोगों और शिक्षक समुदाय का कहना है कि यह सम्मान उन सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि श्री अब्बास आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और अपने गांव तथा जनपद का नाम और ऊंचा करेंगे। गांव व आसपास के लोगों ने शिक्षक जहीर अब्बास को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान साबित करता है कि सच्ची लगन और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें